विश्व श्वेत छड़ी दिवस पर दृष्टि बाधित विद्यार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली।

रायपुर :- शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मठपुरैना में विश्व श्वेत छड़ी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने जन जागरूकता रैली निकाली गई | यह छड़ी दिवस विश्व में प्रतिवर्ष 15 अक्टूबर को मनाया जाता है | ताकि जन सामान्य में दृष्टि दिव्यांगों के प्रति जागरूकता आयें |

क्योंकि अगर कोई दृष्टि दिव्यांग सड़क पार कर रहा है तो सभी वाहनों को रुक जाना चाहिए इन्हीं सब नियमों हेतु जन चेतना विकसित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 15 अक्टूबर को श्वेत छड़ी दिवस मनाया जाता है | श्वेत छड़ी को दृष्टि दिव्यंगता के प्रतीक के रूप में मान्यता प्रदान की जाती है ताकि दृष्टि दिव्यांग व्यक्ति श्वेत छड़ी के माध्यम से बाधारहित होकर अपने कार्यों को कर सके | छड़ी के माध्यम से समाज एवं अपने अन्य दायित्वों का निर्वहन कर सके |

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य अमित त्रिवेदी उपस्थित रहे, विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी निमोरा के प्रशिक्षु अधिकारी भी उपस्थित रहें |प्रशिक्षु अधिकारियों को भी दृष्टि दिव्यंगता से होने वाली समस्याओं को अनुभव करने हेतु ब्लाइंड फोल्ड बांधकर श्वेत छड़ी से चलना सिखाया गया | इसके पश्चात विद्यार्थियों को श्वेत छड़ी दिवस का महत्व समझाया गया |प्राचार्य अमित त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गतिशीलता हेतु श्वेत छड़ी का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए |