
मुड़ागांव(कोरासी) :- छुरा ब्लाक के ग्राम जरगाँव मे 13अक्टुबर से 14अक्टुबर तक दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन न्यू यंग स्टार कबड्डी क्लब द्वारा किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 13 अक्टुबर दिन शुक्रवार को किया जायेगा एवं समापन 14 अक्टुबर दिन शनिवार को होगा इस कबड्डी प्रतियोगिता मे प्रथम पुरुस्कार 15,001 रु. एवं शिल्ड , द्वितीय पुरुस्कार 10,001 रु. एवं शिल्ड , तृतीय पुरुस्कार 6,001रु. एवं शिल्ड , चतुर्थ पुरुस्कार 4,001 रु. एवं शिल्ड,दिया जाएगा यह साथ ही बेस्ट रेडर, बेस्ट केचर,आलराउंडर को भी आकर्षक पुरुस्कार दिया जायेगा कबड्डी प्रतियोगिता मेट वाले मैदान में प्रो कबड्डी के नियमानुसार से खेला जायेगा।बाहर से आये टिम के लिए भोजन की व्यवस्था रखी गई है । ऐन्ट्र हेतू समिति के सदस्य तरूण ध्रुव,ओंकार ध्रुव,ललित पटेल,परमेश्वर पटेल से करा सकते है।
