
महासमुंद :- जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभिव्यक्ति एवं हस्ताक्षर जैसे कार्यक्रम शामिल है। आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कलेक्टर परिसर में एनआईसी कार्यालय के समीप हस्ताक्षर अभियान के तहत अपना संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि मतदान आपका अधिकार है इसे अवश्य उपयोग करें। इसी तरह जिला पंचायत सीईओ ने भी मतदाता जागरूकता अभियान का संदेश लिखकर हस्ताक्षर किया। जन सामान्य से लेकर मतदाता गण भी अपना संदेश लिखकर हस्ताक्षर कर रहें हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू ने भी मतदाता जागरूकता का संदेश लिखा। शिक्षक राजेन्द्र तारक ने लिखा कि चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी। अभियान के तहत एक और जागरूक मतदाता ने लिखा है कि सभी कार्य छोड़कर मतदान अवश्य करें। इस दौरान कलेक्टर ने आज शाम 6ः00 बजे निर्वाचन संबंधी विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन शाखा, मीडिया सेंटर, सी विजिल एवं कॉल सेंटर का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर दुर्गेश वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उमेश साहू एवं सृष्टि चंद्राकर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
