शा.मा.शाला धौराभाठ मे गणित एवं विज्ञान क्लब का गठन कर, किचन गार्डन में वृक्षारोपण किया गया।

मगरलोड :- शासकीय माध्यमिक शाला धौराभाठा में गणित एवं विज्ञान क्लब का गठन किया गया| क्लब का नाम आर्यभट्ट गणित एवं विज्ञान क्लब समग्र शिक्षा उच्च प्राथमिक शाला धौराभाठा रखा गया| जिसमें सर्वसम्मति से भावेश साहू अध्यक्ष, एकता साहू उपाध्यक्ष, यीशिका यादव सचिव ,विश्वनाथ साहू कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी दिव्या साहू, सदस्य जितेंद्र साहू, भावेश देवांगन ,लीलिमा साहू, टेमेश्वरी देवांगन ,ईशा विश्वकर्मा ,कुलदीप नगारची, कुशल यादव,खेलेंद्र साहू ,वासुदेव साहू ,मयंक यादव रुद्र साहू, रीना साहू ,चंद्रकला ,डुगेश ध्रुव,नेमीचंद ,देविका नगारची ,सिमरन देवांगन ,रोशनी साहू,दाक्षी कंवर ,दामनी कंवर,बनाए गए|

प्रधान पाठक कोमेश साहू द्वारा सभी को शपथ दिलाया गया| संकुल समन्वयक श्रीराम साहू द्वारा वार्षिक कार्य योजना के बारे में बताया गया |जिसमें प्रथम कड़ी में विद्यालय में किचन गार्डन बनाया गया, जिसमें केला,पपीता, कटहल ,पाम,फाईकस ,एकजोरा, दसमत, सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए| इससे मिड डे मील में तैयार होने वाले भोजन में ताजी व पोषक युक्त सब्जी बनने से बच्चों को स्वास्थ्य भी बेहतर होगा |इसके अतिरिक्त बच्चों में मिलजुल का कार्य करने की भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होगा |गणित विज्ञान क्लब प्रभारी शिक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा अगले चरण का कार्यक्रम बताया गया जिसमें विज्ञान एवं गणित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण दिवस का आयोजन ,ऑनलाइन कक्षाओं एवं वेबिनार का आयोजन कर उसका लाभ, क्विज प्रतियोगिता ,गणित एवं विज्ञान से संबंधित विशेषज्ञों को आमंत्रित करना, समुदाय में रैन वाटर हार्वेस्टिंग, प्रदूषण ,जैविक खेती ,कोचिंग कक्षाओं का संचालन, गांव में पर्यावरण एवं स्वच्छता हेतु नदी तालाबों सार्वजनिक स्थान की साफ सफाई, व्यावसायिक शिक्षा, सामाजिक जागरूकता आदि कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा |इस अवसर पर संकुल समन्वय श्री श्रीराम साहू,नोडल श्री कोमेश साहू प्रधान पाठक ,प्रभारी शिक्षक उत्तम कुमार साहू , प्रियंका साहू शिक्षिका ,गौरी यादव, रजनी यादव,रसोईया सहायिका एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे|