**अमितेश शुक्ल के अथक प्रयासों से राजिम नगर क्षेत्र का होगा समुचित विकास**
**राजिम नगर क्षेत्र के विकास में अमितेश शुक्ल का सफल प्रयास**
प्रकाश वर्मा सह संपादक ख़बरगंगा
राजिम। अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री एवं राजिम विधायक के प्रयासों से शिव डहरिया मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजिम नगर क्षेत्र के विकास हेतु 14 करोड़ 58 लाख 70 हजार का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 25 लाख 53 हजार का शासन की महत्वकांक्षी योजना पौनी पसारी योजना का क्रियान्वयन जिसमें शहरी परंपरागत व्यवसाय से जुड़े परिवारों को एक निश्चित स्थान उपलब्ध होने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार से जुड़ने एवं व्यवसाय का अवसर प्रदान करने के साथ साथ परंपरागत व्यवसाय को स्वावलंबन प्राप्ति के साथ हाट बाजार को नया स्वरूप प्राप्त होगा एवं 94 लाख 17 हजार का नगर विकास की कड़ी में शहर के रोड एवं नाली का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा,जिसका ऑनलाइन भूमि पूजन कार्यक्रम डॉक्टर शिव डहरिया मंत्री नगरी प्रशासन एवं विकास तथा श्रम के मुख्य आतिथ्य एवं अमितेश शुक्ल प्रथम पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक राजिम विधानसभा की अध्यक्षता में दिनांक 05.04.2021 दोपहर 2:00 बजे संपन्न होगा!
कुल राशि 15 करोड़ 78 लाख 40 हजार
