राजिम :--शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला मिशन समन्वयक खेल सिंह नायक बीआरसीसी तेजस शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय के प्राचार्य एचआर साहू जिला नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा कार्यक्रम का संचालन अनूप महाड़िक ने किया सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्राथमिक स्तर से उच्चतर स्तर के छात्राओ ने भाग लिया जिसमें शासकीय हाई स्कूल चिखली की छात्रा कु भाविका यादव नृत्य में प्रथम स्थान , कु दिशा यादव भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके शासकीय हाई स्कूल चिखली को गौरवान्ति किया छात्राओं की मार्गदर्शक शिक्षिका ओमेश्वरी वर्मा एवं ज्ञानेंद्र शर्मा को शाला परिवार से प्राचार्य प्राचार्य भूपेंद्र कुमार हिरवानी बी के देवांगन सुरेश कुमार ध्रुव विजय लक्ष्मी भगत रोशनी साहू साहू ने बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथी शाला परिवार की इस उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य रेखा शुक्ला संकुल समन्वयक दल प्रसाद साहू ने आगे भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने का आशा करते हुए समस्त प्रतिभागी विजेताओं को शुभकामनाएं दी इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर 55 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न विद्या में अपने कला का प्रदर्शन किया जिसमें भाषण प्रतियोगिता नृत्य पेंटिंग ,गायन ,वाद्य यंत्र अनेक विद्या थे जिसमें विभिन्न स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में गरियाबंद ब्लॉक से सभी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने का एक उचित माध्यम और मंच बना जिससे छात्राएं बहुत ही उत्साहित और आनंदित थी अपनी प्रतिभा को ब्लॉक स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अपनी कला से उपस्थित दर्शक दीर्घा शिक्षक शिक्षिकाओं सभी को आनंदित किया और इस प्रकार सुपर गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन प्रत्येक वर्ष होना चाहिए जिससे छात्रों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारा जा सके यह प्रतियोगिता महिला सशक्तिकरण के तहत महिला एवं बाल विकास द्वारा आयोजित किया गया ।
