फिंगेश्वर :- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जिले के सभी शाला ओं में पहली से लेकर कक्षा 12 वीं तक के पढ़ने वाली बालिकाओं में कलात्मक अभिरुचि को निखारने हेतु यह कार्यक्रम पूरे जिले मे कलेक्टर आकाश छिकारा व जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत के निर्देश पर जिला नोडल अधिकारी द्वय श्याम चंद्राकर व मनोज केला के मार्गदर्शन मे आयोजन किया जा रहा है. इसी तारतम्य में मेगा संकुल केन्द्र सेंदर में सुपर गर्ल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संकुल प्राचार्य व शिक्षकों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित व श्रीफल फोड़कर किया गया। तत्पश्चात संकुल समन्वयक पुरानिक ध्रुव द्वारा प्रतियोगिता के सभी नियमों को अवगत कराते हुए प्रतियोगिता प्रारम्भ करने के लिए निर्णायको को निर्णय सीट प्रदान किया गया।जिसमें एकल नृत्य, एकल गायन, चित्रकला, कविता पाठ, भाषण, वाद विवाद वाद्य यंत्र प्रतियोगिता आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य एस एस कंवर ने कहा की इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अंदर छिपी हुई विभिन्न कलाओं को पहचान कर दिखाना और उसे एक उचित व सम्मानित मंच प्रदान करना है, संकुल प्राचार्य पूरन लाल साहू ने कहा की प्रत्येक बच्चे में कुछ न कुछ प्रतिभा छुपी हुई रहती है ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें एक अवसर प्राप्त होता है, यह कार्यक्रम बालिकाओं के कलात्मक प्रतिभाओ को निखारने का एक उचित मंच है। संकुल प्राचार्य कमल पांडे ने कहा कि बालिकाए कला, संस्कृति, परम्परा, अनुशासन से समृद्ध होती है, सेजस प्राचार्य मुकेश निर्मलकर ने कहा कि बेटी अपने घर परिवार की लाडली होती है, वह पढ़ाई के साथ साथ अपने माँ का हाथ बटाती है। सुपर गर्ल कार्यक्रम में संकुल केन्द्र सेंदऱ, बिजली, फिंगेश्वर, बेलर एवं भसेरा के प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान विकासखंड स्रोत समन्वयक टिकेंद्र यदु कार्यकम का निरीक्षण करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनायें देते हुए चित्रकला एवं नृत्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विभाग से नृत्य में विद्या भसेरा, भाषण साक्षी साहू सेंदर, गायन दाक्षी साहू बिजली, चित्रकला भीवानी साहू फिंगेश्वर प्रथम स्थान पर रही। पूर्व माध्यमिक विभाग से नृत्य यमुना साहू भसेरा, भाषण जिसिका कुर्रे, गीत हिमांशी यदु,कविता खुशबू सोनवानी, वाद विवाद विनम्रता, दिव्यांशी, वाद्ययंत्र भाग्यश्री चित्रकला पूर्वी साहू फिंगेश्वर प्रथम स्थान पर रही। वहीं उच्चतर माध्यमिक विभाग से नृत्य में दीपा साहू, भाषण सुनिधि साहू बेलर, कविता तुलसी निषाद बिजली, गीत खुशी साहू बेलर,वाद विवाद सृष्टि खुशबू फिंगेश्वर, वाद्ययंत्र मौसमी साहू, चित्रकला अंशु टोंडरे प्रथम स्थान पर रही.कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियो को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरण कर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एम आर बारले व हेमंत गायकवाढ़ एवं आभार व्यक्त संकुल प्राचार्य मेघा ठाकरे ने किया। निर्णायक के रूप में सुनंदा आसनी, युवरानी ध्रुव, रेखा वाजपेयी श्वेता साहू, उषादेवी साहू, अल्का ध्रुव, हेमलता साहू, संगीता साहू, मनीषा साहू, तीरथ साहू, विनोद साहू, कुमार भारती, हीरामन साहू, उमेश यदु, लक्ष्मीनारायण सेन, कृपाराम बघेल, खेमराज सिन्हा, जयप्रकाश वर्मा, अनिल बर्रे, योगेश शर्मा, जयकुमार भोई, आशुतोष कुर्रे, गिलेश्वर साहू, थनेश्वर साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस अवसर पर संकुल प्राचार्य.एस एस कंवर, पूरन लाल साहू, कमल पांडे मेधा ठाकरे तेजस प्राचार्य मुकेश निर्मलकर, प्रधानपाठक सोहन सेन, संकुल समन्वयक पुरानिक ध्रुव, गैंदू राम पटेल, भुवन यदु,अशोक सोनवानी, कमलेश साहू सहित मेगा संकुल के शिक्षक एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे।
