कु . अश्लेषा का छत्तीसगढ़ राज्य (बालिका ) वॉलीबॉल टीम में चयन।

बिलासपुर :- शिक्षा के साथ – साथ खेल कूद से टीम भावना ही नही सीखी जाती बल्कि सही लक्ष्य भी हसिल होता है। अपने खेल से सबको अचंबित कर राज्य की वॉलीबॉल टीम में जगह बनाने वाली कु .अश्लेषा ने यह उद्गार व्यक्त किए।

कर्नल अकेडमी मंगला, कक्षा 11 की छात्रा कु.अश्लेषा का राज्य वॉलीबाल टीम (बालिका ) में बिलासपुर संभाग से चयन हुआ है।

रायगढ़ में आयोजित संभाग स्तरीय (बालिका वर्ग )वॉलीबॉल मैच में कर्नल अकेडमी की 04 लड़कियों ( कु.रानी , कु.अवनि , कु.अश्लेषा व कु.भूमि ) का चयन हुआ था , जिसमे अश्लेषा के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के चलते, छ. ग. राज्य टीम में उनका चयन हुआ ।उन्होंने इस उपलब्धि का सारा श्रेय शाला के खेल शिक्षक महेंद्र यादव व कामिनी कैवर्त को दिया।शाला प्रबंधन , प्राचार्य , उप प्राचार्य व समस्त स्टाफ ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।अश्लेषा के प्रदर्शन को जिला क्रीड़ा अधिकारी बिलासपुर, ने भी भविष्य का खिलाड़ी कह कर बधाई दी है।छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल टीम की अगली खेल प्रतियोगिता कवर्धा में होनी निर्धारित की गईं हैं।