पौधा लगाने के पश्चात उसकी देखभाल करना अत्यंत जरूरी है-उषा सिंह।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- इस धरती पर जैसे प्रत्येक मनुष्य के लिए सांस लेना जरूरी है उसी प्रकार अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाया जाना भी बेहद आवश्यक है। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन असंभव है।
उक्ताशय के विचार आदर्श पैरामेडिकल और कंप्यूटर अकेडमी के तत्वाधान में गांधी जयंती के अवसर पर डोमनापारा में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य ऊषा सिंह करियाम ने व्यक्त किये।कार्यक्रम में सर्वप्रथम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया गया।मुख्य अतिथि उषा सिंह करियाम ने इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और संस्था के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमे गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिये।इन्ही दोनो जननायको के प्रयास से ही हमे आजादी मिली है।

वृक्षारोपण को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक में धरती से धड़ाधड़ पेड़-पौधों की कटाई हुई। मनुष्य ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए वनों के बड़े क्षेत्रफल को काटकर समतल कर दिया। इस कारण पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा और धरती के काफी क्षेत्र से हरियाली गायब हो गई। आज हमे जागरूक होकर ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है।महिला कांग्रेस ग्रामीण की अध्यक्ष सुचित्रा दास ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के सार्थक अभियान के जरिए लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आई है,जिसका परिणाम यह हुआ है कि पिछले कुछ वर्षों से पेड़-पौधों के प्रति लोग जागरूक हुए हैं और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए जाने लगे हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान आम,अमरूद, जामुन, कटहल,नीम, इमली के पौधे लगाये गये।आदर्श पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के संचालक रमेश कुमार सोनी और सह संचालक संजू सोनी ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि 2 अक्टूबर का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है इसी दिन भारत के 2 महान सपूत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।आजादी के बाद शास्त्री जी की साफ-सुथरी छवि ने उन्हें नेहरू जी की मृत्यु के बाद देश का प्रधानमंत्री बनाया और उनके सफल मार्गदर्शन में देश काफी आगे बढ़ा। इसी प्रकार महात्मा गांधी जी ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उनके अहिंसा के सिद्धांत को पूरी दुनिया ने सलाम किया। यही वजह है कि आज का दिन पूरा विश्व अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाता है। महात्मा गांधी के विचार ना केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का भी मार्गदर्शन करते आए है।

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम, ब्लाक कांग्रेस महिला ग्रामीण की अध्यक्ष सुचित्रा दास, जनपद सदस्य कृष्णा सिंह, डोमनापारा सरपंच भवन सिंह, पंच लक्ष्मी, आदर्श पैरामेडिकल के संचालक रमेश सोनी, सह संचालक संजू सोनी, शिक्षक संजय मिश्रा, सोहन यादव, महिपाल, गणेश, साक्षी, आरजू, रोहन ,मोनिका, सचिन,सुनीता, दिव्या, सुमन,नेहा, मनीषा, नम्रता,नैन्सी, नंदिनी,दीपक, सत्येन्द्र, विवेक, नीलेश गुप्ता, श्रेयांश वस्त्रकार, समर्थ वर्मा, शिवांक, आदर्श, आर्य, शिवन्या के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।