
मुड़ागांव(कोरासी) :- मुड़ागांव मे ग्राम के बुजुर्गों, बच्चों एवं नव युवाओं ने अनंत चतुर्दशी पर्व धुमधाम के साथ त्यौहार मनाया गया। चौक चौराहा एवं गलियों में गणेश भगवान की अनंत चतुर्दशी का व्रत रखे थे। इसके साथ ही 10 दिवसीय गणेश उत्सव के पर्व का विराजमान बप्पा की प्रतिमा की विसर्जन आज जयकारों के साथ किया गया। आदिवासी युवा प्रभाग रेखराम ध्रुव, रामबिशाल साहू, खेमचंद ध्रुव, अनिल ध्रुव, मोहन यादव, युग ध्रुव, मोक्ष ध्रुव लोकनाथ सभी भक्तों ने कहा कि इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूपों की पूजा की गई है। इस पर्व को 10 दिन तक बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
