द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट 323 G- 3 के बैनर तले एरिया 3 की एरिया मीट “शौर्य ” का सफल आयोजन।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- होटल हसदेव इन,मनेंद्रगढ़ में द एसोसिएशन ऑफ वी क्लब ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट 323 G- 3 के बैनर तले एरिया 3 की एरिया मीट “शौर्य ” का आयोजन बहुत ही गरिमा पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
एरिया ऑफिसर वी रश्मि वधावन के द्वारा एरिया मीट का आयोजन किया गया, जिसमें वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी अनीता फरमानिया ने क्लब की स्कूलिंग करवाई एवं वी क्लब के बारे में सविस्तार बतलाया।एरिया ऑफिसर रश्मि वधावन ने सभी क्लबो द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की एवं महिलाओं के लिए किए जाने वाली अनेकों गतिविधियों के बारे में बतलाया।एरिया एडवाइजर वी इंदिरा सेंगर के द्वारा बालिका शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।मनेंद्रगढ़ समर्पण क्लब अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने क्लब द्वारा की गई विशेष गतिविधियों के बारे में एवं आगामी कार्य योजना के बारे में जानकारी दी।क्लब उपाध्यक्ष बबीता सिंह ने चिरमिरी क्लब की गतिविधियों की रिपोर्टिंग प्रस्तुत की।एरिया मीट का आगाज ध्वज वंदन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे संतोषी पांडे द्वारा प्रस्तुत किया गया ।स्वागत गीत रीना वर्मा, कविता महाराज एवं बबीता सिंह द्वारा गाया गया। शिप्रा विश्वास द्वारा बहुत ही खूबसूरत गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।संजू बघेल द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।पत्रकार रीना वर्मा का स्वागत अनीता फरमानिया एवं रश्मि वधावन द्वारा किया गया।बालिका दिवस के अवसर पर चिरमिरी से आई हुई बालिका द्वारा बहुत ही सुंदर कविता पाठ किया गया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
वेल ड्रेस विजेता इंदिरा सेंगर एवं लकी ड्रा विजेता बबीता सिंह रही।
इसी प्रकार कई तरह के मनोरंजन गेम भी खिलाए गए। सभी क्लबो से आए हुए सदस्यों ने बहुत ही उत्साह से मीट की गतिविधियों में भाग लिया, मीट के समापन पर सभी सदस्यों ने हाई टी का आनंद लिया।एरिया ऑफिसर रश्मि वधावन द्वारा सभी सदस्यों को उपहार देकर विदा किया गया ।एरिया मीट में क्लब सदस्य मीरा गुप्ता , रश्मि जायसवाल , सविता अग्रवाल ,ज्योति मजूमदार , वर्षा अग्रवाल ,बबीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, एवं निधि अग्रवाल उपस्थित रही।