
बीजापुर :- महिला बाल विकास विभाग नया रायपुर एवं कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार जिला बीजापुर में उपजेल निरीक्षण हेतु विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा 22 सितंबर 2023 को उपजेल जिला बीजापुर का निरीक्षण किया गया, विशेषज्ञ निरीक्षण समिति द्वारा प्रत्येक बैरक में जाकर बंदीयों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। जिसमें निरीक्षण के दौरान उपजेल बीजापुर के बैरक में कुल 115 निरूद्ध बंदी पाये गये, एवं सभी बंदियों से पूछताछ की गई, जेल निरीक्षण के दौरान उमन सिंह मण्डावी (उप जेल अधीक्षक) एवं विशेषज्ञ समिति के सदस्य बाड़से नागू (सदस्य), मिली सत्यन (सदस्य), गणेश्वर झाडी संरक्षण अधिकारी कुमारी आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी), राजकुमार राय (निरीक्षक) संदीप चिड़ेम (सामाजिक कार्यकर्ता), उपस्थित रहे।
