नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ में इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 का शुभारंभ।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :- भारत सरकार द्वारा निकाय स्तर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2023 अंतर्गत स्वच्छता अभियान, इंडियन स्वच्छता लीग एवं सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के आयोजन हेतु प्राप्त निर्देशानुसार 16 सितंबर को इंडियन स्वच्छता लीग का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत लोगों को स्वच्छता के प्रति रैली के माध्यम से जागरूक करते हुए नपा प्रांगण में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर पप्पू हुसैन,श्यामसुंदर पोद्दार, गौरी केरकेट्टा, गंभीर सिंह, अबरार अहमद,इमरान खान सहित समस्त पार्षदगण, नोडल अधिकारी नम्रता सिंह, स्वच्छता प्रभारी विजय मिश्रा,मुनताज अहमद,विनोद चतुर्वेदी, मो. अजीज,निकाय के अधिकारी कर्मचारीगण,स्वच्छता दीदियां, स्कूली बच्चे तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।