सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- जिले की झगड़ाखांड पुलिस ने हांथ भट्ठी की बनी 20 लीटर महुआ शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा सरगुजा रेंज में मध्यप्रदेश की ओर से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब परिवहन, अवैध मादक पदार्थ गांजा, नशीले इंजेक्शन एवं अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना एवं चौकी को अपने – अपने सीमा क्षेत्र एवं अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्ट लगा कर चेकिंग करने के संबंध में निर्देश दिये गये हैं।जिसके परिपेक्ष में सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के द्वारा जिले में स्थित चेक पोस्टों पर नाकाबंदी कर अवैध परिवहन के खिलाफ चेकिंग के निर्देश दिये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया एवं एस.डी.ओ.पी.राकेश कुरें के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी झगराखाण्ड प्रद्युम्न तिवारी के नेतृत्व में सउनि एल.सी. कश्यप अपने स्टाफ को लेकर चेकिंग की कार्यवाही कर रहे थे, इसी दौरान झगराखाण्ड मेन रोड की ओर से होकर मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रहे मोटर सायकल अपाचे काला रंग क्रमांक CG 16 CQ 3185 जिसमे दो व्यक्ति सवार थे को रोककर चेक करने पर दो प्लास्टिक के थैला के अंदर रखे 04 नग पांच पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक के जरीकेन में भरा कुल 20 लीटर हाथ भटठी का बना महुआ शराब मिला।जो मोटर सायकल क्रमांक CG 16 CQ 3185 मे पीछे बैठे व्यक्ति के द्वारा पकड़ कर रखा गया था।जिसे मौके पर बरामद कर आरोपी शिमोन एक्का पिता अनंत जीवन एक्का उम्र 20 वर्ष एवं मान सिंह पिता जान सिंह उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी वार्ड नं0 11 दफाई नं0 05 झगराखाण्ड को धारा 91 जा०फौ0 का नोटिस दिया जाकर उक्त शराब रखने के संबंध मे पास परमिट मांगा गया।आरोपियों द्वारा कोई पास परमिट का ना होना लिखित में दिए जाने पर पांच-पांच लीटर क्षमता वाली 04 प्लास्टिक के जरीकेन में भरा हुआ 20 लीटर हाथ भटटी का बना महुआ शराब कीमत 4000/रुपये का एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 16 CQ 3185 को जप्त कर लिया गया।आरोपी गण को विधिवत गिरफ्तार कर जुर्म अजमानतीय होने से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. प्रद्युम्न तिवारी, सउनि0 एल. सी. कश्यप, सउनि0 बलराम चौधरी, प्र०आर० संतोष सिंह, आर0 विनित सिंह, आर0 इंद्रजीत सिंह, आर0अभिनव कांत सिंह, म0आर0 इशिता श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही ।
20 लीटर हांथ भटठी का बना महुआ शराब जब्त,दो युवक गिरफ्तार।
