
प्रतापपुर :- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला संगठन सूरजपुर द्वारा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को
मंडल एवं जिला संगठन में नए दायित्व सोपा गया जिला अध्यक्ष सूरजपुर रविंद्र भारती द्वारा सूची जारी कर नए दायित्व के अनुसार आगामी चुनाव को देखते हुए युवा मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से पूरी ऊर्जा और तत्परता के साथ कार्य करने का आवाहन किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष निलेश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष , जिला कार्य समिति सदस्य विक्रम प्रताप सिंह को प्रतापपुर मंडल का सह प्रभारी, नवीन जायसवाल सोनू को जिला कार्य समिति सदस्य , मंडल अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप को जिला कार्य समिति सदस्य नीति आयोग समिति का सदस्य एवं आईटी सेल के जिला संयोजक विक्रम नामदेव को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल प्रतापपुर का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है । भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए भाजपा एवं युवा मोर्चा के मंडल एवं जिला पदाधिकारियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ पार्टी संगठन के लिए कार्य करने का आवाहन किया है ।
