धर्म  व आस्था के केन्द्र शीतला मंदिर में चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश।

सुरसाबांधा-  ग्राम सुरसाबांधा में रविवार के दिन धर्म व आस्था के केन्द्र शीतला मंदिर से मां शीतला  की प्रतिमा से सोने की  लाकेट  चोरी हो गया । सोमवार को  इस बात की खबर  लगते ही  पुजारी  (बैगा ) एवं ग्रामीणों  मे  हड़कंप मच गया ।  यह खबर जंगल में आग की तरह फैलने लगा ।  कुछ लोगों के द्वारा शक के आधार पर गांव के ही संदेही व्यक्ति पर नजर रखते हूये पतासाजी करने पर उक्त युवक को राजिम के बंटी ज्वेलर्स में सोने की लाकेट ( पत्ती ) बेचने का प्रयास करते हुये तस्वीर  दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद होना पाया गया है । वहीं  दुकानदार द्वारा  उक्त लाकेट को चोरी का माल संदेह होने पर खरीदने से मना कर दिया गया ।  ग्रामवासियों द्वारा उक्त घटना के संबंध में ग्राम में बैठक कर संदेही युवक व उसके परिजनों से चर्चा करना चाहा गया लेकिन कोई नतीजा नही निकलने पर राजिम थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराया गया। मंगलवार को पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुये जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है । इधर संदेही युवक घटना के बाद से ही फरार है जिसके कारण जनाक्रोश  बढ़ता ही जा रहा है ।