कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP)आयोजित।

सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी :- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबा साहेब कंगाले के मार्गदर्शन और कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी एमसीबी नरेंद्र दुग्गा के निर्देशन में (लो वोटर्स टर्न आउट) कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्र मलकडोल, जमथान एवम कंजिया में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (SVEEP)आयोजित किया गया।

जिसमें नवीन मतदाताओं, नववधुओं, 80+ बुजुर्ग मतदाताओं का सम्मान किया गया।जहां काफी संख्या में पुरुष एवम महिला मतदाताओं ने उपस्थित होकर स्वीप गतिविधियों में भाग लिया एवं मतदाता शपथ लेकर शत प्रतिशत मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रगट की।