प्राकृतिक आपदा से पीड़ितो के 2 वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत l 

बीजापुर :-  कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (6)4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के 1 प्रकरण में मृतक नवीन गोटा के निकटतम वारिस उनकी पत्नि  अनिता गोटा एवं नदी में डुबने से मृत्यु के 1 प्रकरण में मृतक मदन माड़वी के निकटतम वारिस उनकी पत्नि  कोशी माड़वी प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।