संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 13 एवं थल सेना कैंप लांच 3 लखौली (आरंग) में तृतीय दिवस ड्रील व आब्स्टिकल ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया गया।

रायपुर:- 27 सीजी बटालियन एनसीसी रायपुर द्वारा लखौली,आरंग में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 13 एवं थल सेना शिविर 3 लांच कैंप दिनांक 8 सितंबर से 17 सितंबर तक आयोजित है। उक्त शिविर 27 सीजी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप  के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में दस दिनों तक संचालित होगी। आज तृतीय दिवस में प्रातः पीटी परेड में योगा के बाद ड्रील,फायरिंग रेंज की तैयारी एवं सावधानियां ,आग बुझाने व आग पर नियंत्रण के संबंध में छात्र सैनिकों को जानकारियां एवं प्रशिक्षण दी गई साथ ही साथ प्राकृतिक आपदा होने पर कार्यवाही एवं नियंत्रण का प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक आपदा होने पर छात्र सैनिकों की भूमिका पर व्याख्यान दिया गया तथा सामूहिक फोटो सेशन के साथ ओपनिंग एड्रेस का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे कैप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप  थल सेना कैंप नई दिल्ली में भाग लेने वाले कैडेटों को शुभकामना संदेश देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का मार्गदर्शन किया। थल सेना कैंप नई दिल्ली में भाग लेने हेतु मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय के छात्र सैनिकों को प्रतिदिनआब्स्टिकल ट्रेनिंग व विभिन्न गतिविधियों द्वारा उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। संध्याकालीन रोल काल परेड के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में अभ्यास छात्र सैनिकों द्वारा किया गया।उपरोक्त गतिविधियों में इस शिविर के सुबेदार मेजर प्रथम सिंग, कैंप एडुजेंट कैप्टन दुष्यंत ध्रुवा,सेकंड ऑफिसर खुमान साहू,थर्ड ऑफिसर सागर शर्मा, थर्ड ऑफिसर तोषराम ध्रुव, थर्ड ऑफिसर मुकलाल खैरवार,केयर टेकर चेतना नायक, केयर टेकर कमलेश चंद्राकर,नायब सूबेदार नरोत्तम सिंग, क्वार्टर मास्टर नायब सूबेदार केशव दत्त नायब सूबेदार जनरेल सिंग,सीएचएम सुकपाल सिंह, बीएचएम श्याम गुरूम, हवलदार समीर थापा ,मुख्य लिपिक संतोष ओटवानी, लेखापाल पालेश्वर वर्मा, आदि ने महत्वपूर्ण योगदान देकर इस कार्य को सम्पन्न किया।