
जांजगीर चांपा :- स्थानीय नगर में आर्य संस्कृति सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क क्लास में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे सबके आकर्षण का केंद्र थे। बच्चों के द्वारा श्री कृष्ण के गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। राधे राधे, राधा कैसे न जले, मैया यशोदा, वो कृष्ण है , कान्हा सो जरा गानों पर , ममता, गुनगुन, सुगंधा ,गगन, प्रीति ने नृत्य किया । संस्थान की अध्यक्ष आर्या तिवारी ने बताया कि सभी बच्चे कृष्ण जन्माष्टमी के लिए बहुत उत्साहित थे । बच्चों ने इस दिवस को मनाने की तैयारी भी की थी। उनके उत्साह को देखकर हम सभी ने उनका साथ देते हुए हम सभी ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया । अंत में नन्हे कान्हा जी के द्वारा मटकी फोड़ा गया । मटकी फोड़ने के लिए सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे।कार्यक्रम का संचालन चित्रा देवांगन द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभी ने नाश्ता एवम जूस के आनंद लिया । इस अवसर पर संस्थान के सदस्य चित्रा, सागर सोनी, फुलेश्वरी , बबली देवांगन, रवि साहू सहित क्लास के बच्चे उपस्थित रहे ।
