शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहा दिव्यांगजनों को लाभ।

शिविर में बनाया जा रहा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड।

दंतेवाड़ा :-  दिव्यांगजनों के लिए शासन प्रशासन के प्रयासों लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत दूरस्थ अंदरुनी क्षेत्रों में पहुंच दिव्यांगों को सुविधा उपलब्ध कराने निरंतर शिविर जारी है। कलेक्टर  विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार विकासखंड स्तरीय दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज कुआकोण्डा विकासखंड अंतर्गत नया डेनेक्स भवन में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से संध्या 5 बजे तक किया गया। जिसमें दूरस्थ ग्रामों से बड़ी संख्या में दिव्यांग लोग शिविर का लाभ लेने पहुंचे ।

इस शिविर स्थल में एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाया जा रहा है। दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाने से भविष्य में इसका लाभ दिव्यांगजनों को मिल सकेगा। शिविर में सुविधा देने के लिए दिव्यांगता वार पृथक-पृथक पंजीयन काउंटर की व्यवस्था की गयी है, जिसके बाद मरीज संबंधित चिकित्सक के पास पहुँच अपना उपचार करा रहे हैं।

शिविर में नेत्र रोग, नाक कान गला रोग, अस्थि रोग मनोरोग विशेषज्ञों के द्वारा दिव्यांग जनों की जांच की गई। दिव्यांगजनों का जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाया गया। दिव्यांगजनों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण भी किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग छात्रवृत्ति, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना, जैसे योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लाभ लेने प्रोत्साहित किया गया। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि इस शिविर में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण के अतिरिक्त यूडीआईडी पंजीयन, कृत्रिम अंग सहायक उपकरण हेतु आवेदन भी दिया गया।

शिविर में लगभग 179 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन किया गया। स्थल में ही 97 दिव्यांगओं को प्रमाण-पत्र जारी दिया गया। सहायक उपकरण वितरण में श्रवण यंत्र 13, बैसाखी 2, व्हीलचेयर 3, ट्राय सायकल 1, हेंड स्टिक 18, वॉकर 2 तथा ब्लाइंड स्टिक 7 वितरण किया गया। मतदान के प्रति दिव्यांगजन ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक जिला निर्वाचन अधिकारी  विनीत नंदनवार एवं स्वीप नोडल अधिकारी  कुमार विश्वरंजन के निर्देशानुसार कुआकोण्डा में आयोजित दिव्यांग शिविर में स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। जिन दिव्यांग मतदाताओं का नाम नहीं जुड़ा है उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्हें मतदान केंद्रों में दी जाने वाली सुविधाएं जैसे रेम्प, पेयजल, बिजली एवं शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई।