
रायपुर :- वाईआर फिल्म्स सीजी के बैनर तले डायरेक्टर सलीम खान के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “काहे के चिंता हे, काका जिंदा हे” आगामी 15 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघर में एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है निर्माता मनोज खरे पवन गांधी और हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि यह फिल्म किसने और वर्तमान में आम जनता की परिस्थितियों की बखूबी दर्शाने के साथ किसानों की समस्याओं और उनके निराकरण को दर्शाती है फिल्म एक्शन रोमांस कॉमेडी राजनीति के साथ ही बनाई गई है | फिल्म का ट्रेलर 23 अगस्त को जारी हो चुका है |
जिसे लाखों दर्शकों ने बेहद पसंद किया डायरेक्टर सलीम खान ने बताया कि एक्टर पवन गांधी एवं एक्ट्रेस सानिया कंबोज की अदाकारी इसमें देखने को मिली है | इस फिल्म में छाॅलीवुड की एक्ट्रेस अंजलि चौहान ने हीरो की मां की भूमिका निभाई है |
इसमें जहां खलनायक की भूमिका बॉलीवुड एवं छाॅलीवुड स्टार विक्रम राज, पुष्पेंद्र सिंह, काशी नायक, ने की है तो अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शमशेर सिवानी, विनायक अग्रवाल, डोमार सिंह ठाकुर, उर्वशी साहू, संजू साहू, मनोज खरे, हेमलाल चतुर्वेदी, सहित छाॅलीवुड के अन्य कई अभिनेताओं ने अभिनय किया है |
देवांश तिवारी
9827933134
