जनता कांग्रेस के युवा नेता सहित सभी साथियों को किया गया गिरफ्तार-हरीश साहू।

राजिम :- राजिम विधानसभा मुख्यालय में राजिम विधायक द्वारा आयोजित संकल्प शिविर में आ रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के आगमन से पहले ही गरियाबंद क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) युवा प्रदेश सचिव किरण टंडन युवा लोकसभा अध्यक्ष इंजी.एवं अधिवक्ता हरीश साहू को घर से सुबह 10 बजे से ही राजिम थाने में जिन्हें देर तक बिठाये रखा गया, हरीश साहू के पूर्व रिकार्ड देखते हुए क्राइम ब्रांच को भनक लगी थी हरीश साहू, किरण टंडन पूरे युवा टीम के द्वारा भुपेश बघेल के सभा मे जा कर काला झण्डा दिखाने की साजिश रचा गया है।

जिसको अंजाम देने से पहले ही क्राइम ब्रांच टीम ने प्लान अंजाम देने से पहले ही उठा लिया हरीश साहू ने काला झंडा दिखाने का मुख़्य वजह बताया, मंदिरहसौद के दो बहनों के साथ दस भाजपा कार्यकर्ता दरिंदो के द्वारा किया गया दुष्कर्म के विरोध में अब तक भुपेश बघेल के द्वारा कोई कड़ी कार्यवाही नहीं किये जाने के विरोध में राजिम में आ कर राजनीतिक सभा करने वाले अपने राजनीतिक को प्राथमिकता देने वाले भुपेश बघेल को सोई हुई गहरी नींद से जगाने के लिए दरिंदो को फाँसी की सजा तथा घर को बुलडोजर से रौंदने की मांग व सामान्य स्नातक धारियों के लिए वैकेंसी  पूरे पांच साल नही निकाला गया जिसके विरोध में काला झंडा दिखा कर विरोध प्रदर्शन करने के फिराक की सूचना गुप्त रूप से क्राइम ब्रांच को लग चुकी जिसमे सुबह से क्राइम ब्रांच हरीश साहू के सभी सहयोगियों को अलग अलग स्थानो में छुपे उपद्रवियों को उठा कर थाने में रख लिया गया ।

हरीश साहू के बारे में गरियाबंद जिला तथा छत्तीसगढ़ के विंभिन्न थाने में बहुत से उपद्रवी मामले तथा पुराने रिकॉर्ड सन 2010 में काला झंडा दिखाने के फिराक में फिंगेश्वर थाने में रखा गया था 2017 में छुरा थाने में भी दो दिनों तक रखा गया था, लगातार विभिन्न मामलों को देखते हुए राजनीतिक, सामाजिक उपद्रवि के रूप में पहचाने जाने के पिछले भाजपा के कार्यकाल के दरमियान ग्राम कोपरा में आये 2017 में हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंग की सभा मे भी काला झंडा दिखाने के साजिस में हरीश साहू के दर्जनों उपद्रवी, क्रिमिनल सहयोगियों के साथ छुरा थाने में अंदर रखा गया था जिसके सभी सहयोगियों के ऊपर भी अलग अलग थाने में प्रकरण दर्ज है ये सभी सहयोगी उपद्रवि कृत्य प्रकरणों वाले सामजिक कार्यकर्ता है, राजिम में होने वाले कार्यक्रमों में व्यवधान हेतु हरिश साहू तथा सहयोगियों के पास रखे कला झंडा तथा दर्जनों मीटर काले कपड़े बरामत किया गया, जिनको भुपेश बघेल के कार्यक्रम प्रोटोकॉल कैंसल होने के खबर मिलते ही गरियाबंद जिला पुलिस अधिकारी तथा क्राइम ब्रांच अधिकारी के द्वारा सख्त हिदायत देते हुए मुचलका जमानत दे कर रिहा किया गया जिसकी जानकारी मिलते ही जिनसे मिलने पार्टी के जिला अध्यक्ष भुनेश्वर निषाद, रमेश गोयल, प्रीतम कोसरे, संतोष मार्कण्डेय थाना पहुंचे।