
राजिम :- 05 सितम्बर 2023 को राष्ट्र के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती, (शिक्षक दिवस के अवसर पर), एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के माननीय राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चन्द्राकर संसदीय सचिव व विधायक महासमुन्द के जन्मदिवस के अवसर पर राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार एवं संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत एवं जिला सचिव रोमन साहू मार्गदर्शन में जिला संगठन आयुक्त स्काउट आशीष के नेतृत्व में जिला स्तर पर जिला चिकित्सालय गरियाबंद के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे पैथालॉजी विशेषज्ञ डॉ विपिन अग्रवाल एवं ब्लड बैंक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनमोहन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में गरियाबंद के स्थानीय एवं आसपास के नागरिकों एवं स्काउटर द्वारा बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया गया। वही ब्लड बैंक प्रभारी लाल जी साहू,गजेश्वर साहू एवं वार्ड ब्वाय कुंजीलाल नाग द्वारा रक्तदान संग्रहण किया गया। रक्तदान शिविर में विकासखंड सचिव गरियाबंद लुकेश्वर प्रधान, प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र ठाकुर, विकासखंड सचिव छुरा प्रेम लाल साहू, शिक्षक शिव साहू, स्काउटर गोविंद किशोर सिन्हा व शा उ मा शाला फुलकर्रा एवं सरस्वती शिशु मंदिर गरियाबंद के स्काउट गाइड उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू द्वारा दिया गया।
