शा.कन्या हाईस्कूल परसदाखुर्द मे विधिक साक्षरता शिविर  l 

मुड़ागांव(कोरासी) :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण(नालसा) नई दिल्ली  के निर्देशन व छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के तत्वावधान में पैरालीगल वालेंटियर कमलेश कश्यप – थाना -छुरा , एवं कोमल निषाद  थाना-पाण्डुका जिला गरियाबंद के द्बारा छुरा थाना के अन्तर्गत शासकीय कन्या हाईस्कूल परसदाखुर्द मे विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमें नालसा के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई जो इस प्रकार है :-

नालसा का गठन कब तथा किस उद्देश्य से किया गया

. नालसा क्या करता है इसकी जानकारी ।

. रैगिंग निरोधक कानून की जानकारी ।

. पाक्सो एक्ट की जानकारी ।

. अभियान प्रयास की जानकारी ।

. बचपन बचाओ आन्दोलन की जानकारी ।

. नि:शुल्क विधिक सहायता किन-किन लोगों को मिलता है एवं आगामी नेशनल लोक अदालत की जानकारी दिया गया ।

. नालसा हेल्पलाइन नंबर-15100

.चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर -1098

. महिला हेल्पलाइन नंबर -181 व 1091  की जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम मे शाला स्टाफ के सभी सदस्य एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे ।