
गरियाबंद :- फिंगेश्वर निवासी संतोष डहरिया ,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (तकनिकी ),को शिखर साहित्य समिति (ग्राम्यांचल )रायपुर छत्तीसगढ़ के रास्ट्रीय मंच से “ रास्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान 2023” से सम्मानित किया गया ,जिसके मुख्य अतिथि डॉ .शिवकुमार डहरिया नगरी प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कार्यक्रम के अध्यक्षता के . पी .खांडे अध्यक्ष अनुसूचित जाति

आयोग ,छत्तीसगढ़ शासन एवं एवं गुरु घासीदास साहित्य अकादमी के अध्यक्ष जे.आर.सोनी द्वारा रायपुर के आतिथ्य में वृन्दावन हॉल सिविल लाइन रायपुर छत्तीसगढ़ में सम्मानित किया गया यह सम्मान ग्रामीण अंचल में तकनिकी शिक्षा के माध्यम से सामाजिक सेवा , (निशुल्क कंप्यूटर का शिक्षा लगातार पांच वर्षो से ) , निर्धन छात्रो को शहर की शिक्षा को ऑनलाइन निशुल्क क्लास संचालन करना ,समाज सेवा (नशामुक्त परिवार ,एवं सात्विक ,गुरु घासी दास बाबा के अर्द्र्शो पर चलने को प्रेरित करना )सामजिक इंस्पायर प्रोग्राम से संतोष डहरिया ,शिक्षा एवं समाज उत्थान कार्य के किये सामजिक ,ब्लाक स्तर में पहले भी सम्मान प्राप्त हुए है ,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति /जन जाति परिषद् से तकनिकी शिक्षा को दुरांचल तक फ़ैलाने के लिए सम्मान प्राप्त किये है जिससे परिषद् के सदस्यों ने हर्ष उल्लास के साथ बधाई दी , सतनाम परिवार फिंगेश्वर इस सम्मान से गौरानिव्त मह्सूस कर रहे है ,गरियाबंद जिला के सामजिक पदाधिकारी,राजिम परिक्षेत्र अध्यक्ष पंडित कुलेश्वर घृतलहरे ने बधाई दी ,और कहा की ऐसे सम्मान से समाज सेवा की प्रेरणा अन्य लोगो में जागृत होती है ,इस सम्मान के के शिखर साहित्य समिति के संचालक मन्नू चेलक को नेक कार्य के लिए बधाई सर्व समाज देता है |
