
सक्ती/जैजैपुर:-जल जीवन मिशन स्कीम की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गयी है यह योजना भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए शुरू की गयी है जिसके माध्यम से उन्हें पानी की सुविधा घर-घर में उपलब्ध कराई जाएगी।जल जीवन मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन सभी परिवारों को घर में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना जिन्हें पानी जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इस मिशन के अंतर्गत सभी परिवारों को पाइप के माध्यम से ताजा एवं स्वच्छ जल की सुविधा प्राप्त होगी ,देश के प्रत्येक परिवार को जल जीवन मिशन के माध्यम से नल के पानी से जोड़ने का यह एक प्रयास है। ग्रामीण जल जीवन मिशन के तहत हर घर मुफ्त नल कनेक्शन देने के लिए जिलों में आबादी के आधार पर कोरोड़ों पैसा खर्च किया जा रहा है ताकि पानी की किल्लत से जूझने वाले ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल उनके घर तक मिल सके। सरकार की इस योजना को ठेकेदार एवं अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण साकार नहीं हो पा रही है। सक्ति जिले के जैजैपुर विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर मुफ्त नल कनेक्शन देने की सरकार की योजना ठेकेदार एवं अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण साकार नहीं हो पा रही है। जबकि 2024 तक सभी ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले सभी परिवारों तक पानी की व्यवस्था को पाइप के माध्यम से घर घर तक पहुंचाने का सपना केंद्र सरकार और राज्य की सरकार द्वारा देखा गया है। इसी के साथ कई राज्यों के द्वारा प्रदेश स्तर पर भी जल जीवन मिशन को आगे बढाये जाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
दरअसल पूरा मामला सक्ति जिले के जैजैपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटराबोड़ का जहां जल जीवन मिशन के तहत घर-घर में नल तो लगा दिया गया है परंतु ढ़ाई साल बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को नल कनेक्शन से पानी का एक बूंद तक नसीब नही हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया की नल लगे हुए लगभग ढ़ाई साल होने को आए लेकिन घरों में लगे नलों से अभी तक पानी नहीं मिल पा रहा है। उल्टा ठेकेदार द्वारा दो पंचवर्षी में बने अच्छे खासे गांव के मुख्य बस्ती में बने सी सी रोड़ को तोड़ कर अस्तविस्त कर चले गए जिससे वजह से ग्रामीण को पिछले साल बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कुटराबोड़ पंचायत में लगभग 150 से 180 जल जीवन मिशन के माध्यम से नल ग्रामीणों के घरों में लगाए गए। जल स्रोत की कमी के कारण नल कनेक्शन नही लग पाया है ट्यूबवेल के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कनेक्शन लगा दिया जाएगा।
दंतेश्वरी जगत
इंजीनियर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सक्ति
