हाई स्कूल करेली बड़ी के 18 बालकवियों की कविता किलोल में प्रकाशित।

करेली बड़ी :- राष्ट्रीय स्तर की मासिक बाल ई पत्रिका किलोल में जहां देश भर के रचनाकारों की रचनाएं छपती हैं। इस माह सितम्बर अंक में हाई स्कूल करेली बड़ी के 18 बालकवियों की कविताओं को स्थान मिला है जिसमें विरम निषाद, विद्या निषाद, साक्षी सेन, नम्रता राव, परमेश्वरी साहू, प्रीती साहू, पेमेश्वरी निषाद, अनिता राव, गीतांजलि भारती, गीतांजलि साहू, लिलम बघेल, वंदना सेन, तारिणी साहू, कशिश पाल, नुमिता साहू, डोमेश्वरी साहू, रेश्मा साहू, भारती साहू, की कविताओं को स्थान मिला हैं। आओ कविता लिखें समूह के संस्थापक शिक्षक एवं शायर जितेंद्र साहिर ने बताया कविता लेखन से छात्र छात्राओं मे शब्दों की बारिकियों की समझ बन रही है प्रत्येक माह मासिक काव्य गोष्ठी का असर है जो वाचन शैली में भी काफ़ी सुधार आया है। हमारे विद्यालय के बालकवियों की रचनाएं निरन्तर प्रकाशित हो रहीं हैं। किलोल के आलावा इंदौर एवं दिल्ली के दैनिक अखबारों में प्रकाशित होती रही है। जून माह के अंक में 12 बालकवियों को स्थान मिला था इस बार संख्या बढ़ी है। संस्था के प्राचार्य किशोर जांगड़े, व्याख्याता बृजेश देवांगन, संकुल समन्वयक जागेश्वर निषाद, शिक्षक शिवशंकर साहू, संतोष साहू, ताराचंद साहू, शेषनारायण साहू, जे रामकरण साहू, गोस्वामी सर एवं समस्त स्टाफ शिक्षकों ने बालकवियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।