राष्ट्रीय खेल दिवस व रक्षाबंधन के अवसर पर विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ में हुए विविध कार्यक्रम आयोजित।

सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस एवं रक्षाबंधन के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जहां राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया।शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद की जीवनी बतायी एवं खेल के प्रति उनके लगन और उत्साह की जानकारी दी।

इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वहीं रक्षाबंधन के पर्व पर भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये गये,जिसके अन्तर्गत राखी बनाओ प्रतियोगिता एवं मेंहदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।नर्सरी सेक्शन के नन्ही-मुन्नी बच्चियों ने अपनी कक्षा के भाइयों को राखी बांध कर मुॅह मीठा करवाया।संस्था के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन के पवित्र त्योहार का महत्व बताया साथ ही इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य भी बताया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की शिक्षिका पूनम सोरेन की देखरेख में किया गया एवं पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।