
दुर्ग :- शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” को अक्षरदीप संस्था बलौदाबाजार भाटापारा की ओर से उनके उत्कृष्ट कार्य व योगदान के लिये संस्था के सर्वोच्च सम्मान अक्षरदीप सम्मान 2023 से संस्था के संयोजक वंदना गोपाल शर्मा सहित पूरा टीम ने सम्मानित किया। डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” शास.उच्च.माध्यमिक शाला अंजोरा (ख) दुर्ग के व्याख्याता जीवविज्ञान विषय के पद कार्यरत है। शिवनारायण उच्च योग्यता एम.एस.सी.,बी.एड.आयुर्वेद रत्न, पत्रकारिता, विद्या- वाचस्पति, मानद पी.एच.डी., साहित्य-रत्न, आचार्य आदि, हासिल कर बहुआयामी कार्य को आज अंजाम दे रहा है शिक्षा, साहित्य, सांस्कृतिक, खेल,समाज सेवा या अन्य क्षेत्र सभी में पारंगत हैं। अब तक 02 राष्ट्रीय साहित्यकार परिचायिका- सजग कलम से, आस साहित्यकार विवरणिका ,17 राष्ट्रीय साहित्य संकलन-मुस्कान, महिमा कलम की, काव्य दृष्टि, वतन की राह में, फूल खिलते रहेंगे, शून्य से शिखर तक, एक दीप जला देना, नमन करें मातृभूमि को, शब्द मंथन, दृव्य दृष्टि, मन की आवाज़, साहित्य साधना, साहित्य के सितारे, त्रिवेणी, देव का आंगन,अच्छे दिन की तलाश,शिक्षक साहित्यकार दर्पण, नारी विशेषांक-अबला नहीं नारी, 05 काव्य संग्रह संपादन- कुसुम कुमुदनी, माटी के मोती, अमन के मोती, अमन की पुकार, अमन का चमन, पहंदा की डायरी- प्रेरणा दर्पण, नाट्य कृति-दुख का अंत, शिकसा का इतिहास-शिकसा दर्शन, शिकसा चिन्हारी, शिकसा डायरी व शिकसा गौरव, स्वयं की काव्य कृति- वक़्त ये कहता है, 03 सामाजिक पत्रिका- परमेश्वरी दर्शन, प्रगति की ओर और समाज के गौरव का संपादन व प्रकाशन कर चुके है। कई सम्मान अब तक प्राप्त हो चुका है जिसमें आचार्य, बीसवीं शताब्दी रत्न, कवि भूषण, समाज के गौरव, उत्कृष्ट साहित्यकार सम्मान, साहित्य शिरोमणि सम्मान, कवि रत्न, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान, आर्दश शिक्षक सम्मान, अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान, उत्कृष्ट संयोजक सम्मान, ऋतंभरा साहित्य सम्मान, कबीर अभिनंदन सम्मान, भारत माता अभिनंदन सम्मान, पर्यावरण मित्र सम्मान, रस-खान सम्मान, राष्ट्रीय साहित्य पुरोधा सम्मान सहित कई सम्मान से सम्मानित हो चुके है।वहीं समाज सेवा के क्षेत्र में अब तक सैकड़ों कार्यक्रम का आयोजन कर चुके हैं। वर्तमान में शिक्षक व छात्र के सर्वागीण विकास के लिए कार्य करने की बहुआयामी संस्था का गठन किया शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ जिसका संस्थापक व संयोजक के रूप में कोरोना काल में जुलाई 2020 से अब तक 300 से ज्यादा कार्यक्रम अनलाइन व ऑफलाइन करके मिसाल बना चुका है। वर्तमान मे संस्थापक व संयोजक-शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़, संयोजक बहुआयामी संस्था प्रेरणा, संरक्षक-दुर्ग जिला दिव्यांग संघ, प्रातांध्यक्ष-शिक्षक साहित्यकार मंच, संस्थापक- शिखर साहित्य समिति, व संपादक-महिमा प्रकाशन दुर्ग सहित कई संस्था के पदाधिकारी व सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन को सम्मानित होने पर प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष हर्षा देवांगन, महासचिव जितेन्द्र कुमार रत्नाकर, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, सलाहकार प्रमोद कुमार आदित्य, टीकाराम सारथी, मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी, संयुक्त सचिव ज्योति गजपाल, महासचिव रेखा शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, प्रकाश चन्द्र चेलक जिलाध्यक्ष दुर्ग होरीलाल चतुर्वेदी, संयुक्त सचिव उषा भट्ट, सह सचिव प्रमोद कुर्रे, जिलाध्यक्ष जांजगीर विजय कुमार प्रधान, महासचिव राधेश्याम कंवर, जिलाध्यक्ष कांकेर पुष्पांजलि ठाकुर, डाॅ.सरोज साहू, गोपाल शर्मा, मंजू कोसरिया नंदनी बघेल आदि ने बधाई दिया।
