
फिंगेंश्वर :- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमें जिले भर के लगभग 300 विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय हाई स्कूल मालगांव में आयोजित किया गया जिसमें बाल विज्ञान एवं एस्पायर अवार्ड अवार्ड के बारे में चर्चा किया गया साथ ही पंजीयन के विषय में सभी शिक्षकों को अवगत कराया गया बाल विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय के अलावा उनके उप विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया यह कार्यक्रम दो दिवस आयोजित किया गया जिसमें जिले के पांचो ब्लॉक से शिक्षकों ने अपनी सहभागिता प्रदान किया इस आयोजन में शिक्षकों को बाल विज्ञान कांग्रेस के विषय से संबंधित जानकारी विषय विशेषज्ञ आईपी साहू सर अजय यादव सर क्रांति साहू कामता प्रसाद साहू सतीश मालवीय ने विषयों पर चर्चा किया और संबंधित विषय से प्रोजेक्ट तैयार करने की जानकारी उपस्थित शिक्षकों को दिया गया साथ ही साथ इंस्पायर अवार्ड में पंजीयन की स्थिति से उपस्थित शिक्षकों को अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया इस आयोजन के सफल संचालन हेतु जिला के एडीपीओ बुद्ध विलास सिंह ज्ञानेंद्र शर्मा जिला नोडल विज्ञान के मार्गदर्शन में बाल विज्ञान कांग्रेस और इंस्पायर अवार्ड के विषय में जानकारी दिया गया साथ में इंस्पायर अवार्ड के पंजीयन में किसी भी प्रकार की समस्या या पंजीयन में होने वाले आईडी पासवर्ड की जानकारी आईपी साहू सर ने दिया बाल विज्ञान कांग्रेस एवं इंस्पायर अवार्ड मानक में जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं मार्गदर्शन शिक्षक को संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नवीन भगत सर एवं एडीपीओ बुद्ध विलास सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। नेशनल लेवल पर जिले का नाम रोशन करने वाली छात्राएं राधिका कवर भूमिका नागेश शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूवाड़ पश्चिम भारत विज्ञान मेला में ज़ोन स्तर पर मोहित कुमार साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदी एवं एस्पायर अवार्ड मानक में राज्य स्तर पर पुरस्कृत आठ छात्र-छात्राओं को भी पुरुस्कृत किया गया जो अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ उपस्थित थे इसमें शासकीय उच्चतर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा शासकीय हाई स्कूल बोरसी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुरमुरा शासकीय हाई स्कूल गुंडरदेही शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बीजापाली शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरूस्केरा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुरसाबांधा के छात्रों को सम्मानित किया गया वही बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर पर चयनित छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया मिथिलेश नेताम नीलाधार मरकाम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूवाड़ शासकीय उत्कृष्ट आत्मानन्द हिंदी माध्यम विद्यालय गरियाबंद शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हरदी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोपरा के छात्र-छात्राओं को एवं उनके मार्गदर्शन शिक्षक को पुरस्कृत किया गया इस सफल आयोजन में जिला नोडल अधिकारी ज्ञानेंद्र शर्मा ने विभिन्न विषयों पर उपस्थित जिले भर के समस्त विज्ञान शिक्षकों को जानकारी दिया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विज्ञान समन्वयक आईपी साहू अजय यादव क्रांति साहू कामता प्रसाद साहू सतीश मालवीय ओपी वर्मा कविता सिंह सतीश तिवारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल मालगांव विज्ञान के क्षेत्र में जिले का नाम स्थापित करने वाले शिक्षक साथी प्रकाश सिन्हा प्राची ठाकुर माधुरी चक्रधारी सन्ध्या ठाकुर ओम प्रकाश साहू रेखराम बघेल मोतीलाल कुर्रे करुणा शर्मा अशोक पुर्रे और अनेक विज्ञान शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ बाल विज्ञान कांग्रेस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न विद्वान विज्ञान शिक्षकों ने अपनी समस्याओं एवं होने वाले परेशानियों से अवगत कराया और अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन की संख्या को बढ़ाने का आश्वासन देते हुए जिले का नाम राज्य स्तर पर स्थापित करने में सहयोग करने का संकल्प लिया गया बाल विज्ञान कांग्रेस एवं एस्पायर अवार्ड मानक में जिले के पुरस्कृत छात्र-छात्राओं एवं मार्गदर्शन शिक्षकों के साथ जिले के समस्त विज्ञान शिक्षकों ने अपनी सहभागिता से जिला गरियाबंद का नाम उत्कृष्ट करने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन एवं प्रोजेक्ट तैयार कर कंपटीशन में भाग लेने हेतु अपनी तैयारी से उपस्थित मैटर एवं जिले के विज्ञान समन्वयक आईपी साहू एवं ज्ञानेंद्र शर्मा जिला नोडल अधिकारी विज्ञान ने समस्त उपस्थित शिक्षकों एव प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया इस आयोजन के सफल संचालन हेतु जिले के समस्त शिक्षक साथी एवं मेंटर का आभार व्यक्त करते हुए जिले को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु संकल्प लिया गया।
