संकुल केन्द्र जरगांव में अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया।

मुड़ागांव(कोरासी) :- संकुल केन्द्र जरगांव के अन्तर्गत माध्यमिक शाला जरगांव में अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। कहते हैं मनुष्य के जीवन में नेत्र एक अनमोल उपहार होता है। नेत्रहीन व्यक्ति के लिए संसार अंधकारमय लगता है।एक स्वस्थ्य व्यक्ति अपने आंख से दुनिया देख सकता है और आनंद की प्राप्ति करता है। वर्तमान में आंखों में संक्रमण, सूजन आदि अनेक तरह की बीमारी फैल रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंखों की जांच की जा रही है। बच्चों में दूर दृष्टि,अल्प दृष्टि कभी कभी लक्षण दिखाई देती है।22अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के नेत्र सहायक पोसु राम साहू के द्वारा बच्चों की आंखों का जांच किया गया।जांच में सभी बच्चों की आंखें सही पाया गया।जांच के दौरान संकुल समन्वयक प्रेमनारायण ध्रुव,विकास शुक्ला, रामेश्वरी मांझी आदि उपस्थित थे।