सूरजपुर/भटगांव :- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी विधानसभा के दावेदार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को आवेदन देना है इसी कड़ी में भटगांव विधानसभा में भी कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बनने के लिए लगातार ब्लॉक अध्यक्षों के समक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं तो वही भटगांव विधानसभा से युवा कांग्रेस के पूर्व निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष वर्तमान में जिला महामंत्री प्रदीप राजवाड़े के द्वारा सलका ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को अपना आवेदन प्रस्तुत कर सभी को चौंका दिया है एक और जहां युवाओं में काफी पकड़ रखते हैं क्षेत्र के जनता में भी काफी लोकप्रियता देखने को मिलती है, पूर्व में भी लगातार जन संपर्क करके लोगों के समस्याओं को समाधान कराते हैं इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
