
बालोद :- बोलेरो पिकप वाहन से परिवहन करते 10 नग मवेशी मय वाहन जप्त। विवरण-मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जरिये मुखबीर सूचना पर पुलिस अधीक्षक बालोद, जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी

गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर अण्डा जामगांव रोड में राहूद नहर पुल के पास बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 में 10 नग मवेशी गाय, बछिया, बछवा को ठूस ठूस कर बिना चारा पानी के क्रूरतापूर्वक भरकर

तस्करी करने की सूचना की तस्दीक पर बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 को विधिवत चेक करने पर 10 नग गोवंशी पशु गाय, बछिया, बछवा कीमती 30,000 रू. मिला। मौके पर 10 नग गोवंशी पशु गाय, बछिया, बछवा एवं बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 कीमती 1,00,000 रू. को जप्त कर आरोपी 01. हिमेश विश्वकर्मा पिता भुवन लाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, 02. भगवान सिंह साहू उर्फ दुर्गेश साहू पिता स्व. द्वारिका साहू, उम्र 23 वर्ष, साकिनान खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी छ.ग., 03. मनोज कुमार साहू पिता संतराम साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन बटरेल, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग छ.ग., के विरूध्द प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/2023 धारा 4, 6, 10, 11 छ.ग., कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004, धारा 11 पशुओ के प्रति

क्रूरता निवारण अधि. 1960 का अपराध पंजीबध्द कर आरोपियो को दिनांक 21.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी –
01. हिमेश विश्वकर्मा पिता भुवन लाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, ग्राम खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी छ.ग., 02. भगवान सिंह साहू उर्फ दुर्गेश साहू पिता स्व. द्वारिका साहू, उम्र 23 वर्ष, ग्राम खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी छ.ग.,
03. मनोज कुमार साहू पिता संतराम साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन बटरेल, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग छ.ग.,
जप्ती –10 नग गोवंशी गाय, बछिया, बछवा कीमती लगभग 30,000 रू. एवं बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 कीमती लगभग 1,00,000 रू0।
