
राजिम :- छत्तीसगढ़ निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन व भूमि पूजन कार्यक्रम रायपुर के फण्ड हर में 20 अगस्त को निषाद समाज के लोग 6 हजार से ज्यादा निषाद समाज के लोग पहुँचे। जिसमें मुख्यतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अन्य कई विषयों पर चर्चा की जिसमें छत्तीसगढ़ निषाद समाज के वरिष्ठ जनों के दुवारा भूपेश बघेल से विधानसभा चुनाव में निषाद समाज से 5 टिकिट की मांग की है। ओर तो ओर समाज के लोग भाजपा व कांग्रेस पार्टी से विधानसभा व महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भी निषाद समाज टिकट चाहते है यहाँ मछुआरों समाज की सँख्या अधिक है। अब देखना यह है कि भूपेश बघेल किया निषाद समाज को पांच टिकिट देता है या नहीं वैसे तो लगभग 23 लाख से ऊपर निषाद समाज के लोग निवास रत है। पूर्व से लेकर अब तक राजनेतिक दलों दुवारा समाज को अनदेखा करते नजर आ रहे है। क्या भूपेश सरकार अब इन सबी बातों को सोचते विचारते हुए आगे बढ़ेगी या अन्य सरकारों जैसे समाज को ठेंगा दिखायेगी भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव में 21 प्रत्याशी की घोषणा हुई जिसमें निषाद समाज से राजिम विधानसभा के मछुआरा समाज के भाजपा से जुड़े लोग टिकिट की उम्मीद किये हुय थे। लोकिन यहाँ भी समाज ठगा सा महसूस कर रहे है टिकिट मिलना तो दूर पार्टी ने विधानसभा के दावेदार से बायोडाटा लेना भी नही समझा, इससे समाज के साथ साथ पार्टी से जुड़े लोग भी निराश हुए। वार्षिक अधिवेशन में पहुँचे छत्तीसगढ़ निषाद समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर ने आगे कहा आज मछुआरों का रोजी रोजगार धीरे धीरे खत्म होते जा रहे है। छत्तीसगढ़ सरकार अभी तक इस ओर अपनी ध्यान आर्कषित नही कर पाएं है इन्ही सब बातों को देखते हुए मछुआरा समाज अपने समाजो के हितों को देखतें हुए भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य के होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पांच टिकिट की मांग की है। श्री पारकर ने यह भी कहा है कि आज छत्तीसगढ़ में ऐसे कई अन्य समाज भी है जहाँ पढ़े लिखे लोग रोजी रोजगार के दिशा से फटके हुए है जिसे छत्तीसगढ़ सरकार को युवाओं को रोजगार देने के लिये युवाओं के हित में कार्य करना चाहिए। इस कार्यक्रम में निषाद समाज के सरक्षक व मछुवा कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एम आर निषाद, प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज संसदीय सचिव व विधायक कुँवर सिंह निषाद, भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के सयोजक नेहरू निषाद, महासचिव मनोहर निषाद, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष शरद पारकर, जिला अध्यक्ष भुनेश्वर निषाद, उपाध्यक्ष मोती राम निषाद, युवा प्रकोष्ठ महासचिव दीपक निषाद, उपाध्यक्ष नारद निषाद, साधु निषाद, सुखी राम निषाद, उमाशंकर निषाद, बसन्त निषाद, मुकेश निषाद लष्मी निषाद, तामेश्वर निषाद, सन्त राम निषाद, लखन निषाद, तिलक निषाद, भोला निषाद, प्रवेश निषाद, घनश्याम निषाद, जितेंद्र निषाद सहित महिला व अन्य प्रकोष्ठ जिला पदाधिकारी व क्षेत्र के पदाधिकारियों ने बड़ी सँख्या में शामिल हुए।
