अंतागढ़ विधानसभा उम्मीदवार के टिकट की दावेदारी बढ़ता ही जा रहा है।

बिप्लब कुण्डू

पखांजुर – ब्लॉक कांग्रेस कार्यलय पखांजुर में कांग्रेस पार्टी के अंतागढ़ विधानसभा उम्मीदवार के टिकट की दावेदारी बढ़ता ही जा रहा है अंतागढ़ विभानसभ में अब तक के कुल 7 उम्मीदवार ने पार्टी फार्म भरकर दावेदारी पेश किया है, जिसमे आज क्षेत्र विधायक अनूप नाग एवं कांतिदेवी नाग ने हजारों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ अनूप नाग जय-जयकारा के नारे बाजी एवं रैली प्रदर्शन कर पखांजुर ब्लाक कार्यलय पहुचकर ब्लाक अध्यक्ष को लिखित दावेदारी पेश किया है रैली पुराना बाजार चौक से लेकर नयाबाजार कार्यलय पहुची । दरसअल 2023 विधानसभा चुनाव के इच्छुक दावेदार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आवेदन पत्र में आवेदन पत्र भरकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में दिनांक 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक जमा करने के निर्देश किया गया था,जिस पर आज पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के पास अंतागढ़ विधानसभा के अंतर्गत कुल 7 दावेदारों ने आवेदन फॉर्म भर कर जमा किया,जिसमे वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, आदिवासी कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रूप सिंह पोटाई उर्फ मुड्डू, जनपद अध्यक्ष बद्रीनाथ गावडे तथा पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं सरपंच रतिराम दुगा क्षेत्र विधायक अनूप नाग, प्रदेश उपध्यक्ष महिला कांग्रेस कांतिदेवी नाग ने आज पखांजूर कार्यालय में पहुंचकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समक्ष पार्टी द्वारा निर्देशित आवेदन भरकर जमा किया गया है।