
बिप्लब कुण्डू
पखांजुर – कांकेर जिले के पखांजुर इलाके केंद्र एवं राज्य सरकार ने विकास के सभी दावे खोखले सावित दिखाई दे रहे हैं, अंदुरुनी इलाके के ग्रामीण अंचल में ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं ना गांव तक पहुंच सड़क हैं और ना ही पुल पुलिया बरसात के दिनों में ऐसे क्षेत्रों के ग्रामीणों को जल भराव से भारी मुसीबतो का सामना करना पड़ता है।

नाहगीदा ग्राम पंचायत के आश्रित नेड़गांव नाला भारी बारिश के चलते उफान पर हैं,गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए महतारी एक्सप्रेस गांव तक नही पहुंच पाया वही गर्भवती महिला की गांव में ही प्रसव कराया गया है।नेडगांव नाले में पुल निर्माण की मांग करते करते थक गये हैं ग्रामीण,गांव तक कीचड़ भरी सड़क नाली बना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।
