
फिंगेश्वर :- जिला कलेक्टर गरियाबंद आकाश छिकारा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं रीता यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद व नोडल अधिकारी बुद्धविलास सिंह के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान शुरू की गई। इसी तारतम्य में जिले के सभी हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत फैंसी ड्रेस व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बुद्धविलास सिंह “जिला नोडल अधिकारी” ने स्वीप कार्यक्रम मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के युवक युवतियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्होंने मृत व पलायन कर चुके लोगों का नाम विलोपित करने की बात कही। पूरन लाल साहू “ब्लाक नोडल अधिकारी फिंगेश्वर” ने कहा कि विद्यालय में अध्धयन रत 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले छात्र व छात्राओं को अविलंब मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अलावा स्कूली बच्चों को अपने गाँव, टोलों में लोगों को जागरूक करते हुए किसी भी मतदाता का नाम न छूटे उसके लिए बच्चों को प्रेरित किया।
