
मुड़ागांव(कोरासी) :- देव गुरु कोचिंग संस्थान में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व स्वतंत्रता सेनानियों की छायाचित्र की पूजा अर्चना के साथ किया गया ।कार्यक्रम का सफल संचालन टुकेश्वर ठाकुर के द्वारा किया गया ।पिछले 14 माह में संस्था के 24 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त किए एसएससी में 16 विद्यार्थियों ने एक साथ सफलता प्राप्त किया इस अवसर पर संस्था प्रमुख विजय कुमार सिन्हा के द्वारा सफल हुए छात्र छात्राओं व उनके पालकों को सम्मानित किया गया । संस्था के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति गीत ,भाषण व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसके लिए खूब तालियां बटोरी। ग्राम पंचायत परसदाखुर्द के सरपंच विष्णु राम नागेश ने कहा कि – हमारे ग्रामीण क्षेत्र में भी पढ़ने वाले लोग बहुत है लेकिन शासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रतियोगिता परीक्षा में कुछ लोग ही सफलता हासिल कर पाते हैं हमारे क्षेत्र में कोचिंग संस्थान खुल जाने से अब सभी लोग आसानी से सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। हमारे क्षेत्र में कोचिंग संस्थान संचालित हो रहा है यह क्षेत्र के लिए गौरव की बात है । बहुत कम फीस लेकर इस क्षेत्र में भविष्य निर्माण के लिए यहां संस्था कार्य कर रही हैं जो सराहनीय हैं । कार्यक्रम में उपस्थित प्रकाश पटेल, मोहन नेताम, नोहर नायक , तामेश्वर दीवान, अजय महाराज, डॉ ती,के साहू ,संतोष पटेल, भंवर लाल यादव, भरत ठाकुर, सेवक ठाकुर ,गिरवर ठाकुर, हरीश नेताम ,मोहन ठाकुर, पोषण पटेल ,हेमु चक्रधारी, तामेश पटेल एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संस्था प्रमुख विजय कुमार सिन्हा को इस क्षेत्र में कोचिंग संस्थान खोलने के लिए धन्यवाद दिए । व सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
