देवभोग- आज मंडी प्रांगण देवभोग में देवभोग रक्तदान सेवा समिति की बैठक रखी गई,जिसमें समिति का पंजीयन करने के लिए सर्व समिति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। सर्व समिति से अध्यक्ष जयशंकर मरकाम, उपाध्यक्ष पूरन सिंह नेताम,कोषाध्यक्ष राहुल कुमार कश्यप,सचिव अर्जुन राम सोनवानी,सदस्य भोले सिंह मांझी,हेमंत कुमार नायक,अनिल कुमार पटेल,गिरीश कुमार पटेल,किशोर बिशी,खामसिंग यादव को मनोनीत किया गया।

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जयशंकर मरकाम देवभोग रक्तदान सेवा समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ने देवभोग कदलीमुडा़ के निवासी श्री उग्रसेन बीसी जी को उड़ीसा धर्मगढ़ हॉस्पिटल में अपना बहुमूल्य रक्तदान किया।अध्यक्ष की यह रक्तदान 51 वां बार जरूरत मंदो की जान बचाई है।
