
कक्षा अष्टम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय ओम प्रकाश जी गोयल की स्मृति में पुत्र जसवंत गोयल जी के द्वारा दिया गया सम्मान पत्र।
देवभोग :- सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय उरमाल में ७७ वीं स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर उरमाल के भूमि दानदात्री देवन्तीन बाई जी ने ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया ध्वजारोहण पश्चात भैया बहनों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई उसके पश्चात् विद्यालय में प्रतिभा विकास के रूप में भैया बहनों का गीत भाषण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें भैया बहनों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत और भाषण से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध किया।

इस कार्यक्रम में सत्र 2022-23 में कक्षा अष्टम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल जी की स्मृति में पुत्र जसवंत गोयल जी के द्वारा स्मृति चिन्ह व भेंट प्रदान की गई। गीत भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी भैया बहनों को सम्माननीय अतिथियों के कर कमल से पुरस्कार प्रदान किया गया। समापन उद्बोधन में डिगेश देवांगन जी ने भैया बहनों को प्रेरित करते हुए निरन्तर अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने हेतु मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में देवन्ती बाई भूमि दानदात्री प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उरमाल से डा. एस. कुम्भकार जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य दुर्योधन सिंह मांझी जी गांव के वरिष्ठ नागरिक मोहन गोयल जी पारेश्वर नागेश जी एवं मां खंम्बेश्वरी बाल संस्कार समिति के अध्यक्ष प्रेमावतार खरेजी उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल जी व्यवस्थापक जसवंत गोयल जी कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल जी सदस्य राधे कुमार साहू जी आनंद साहू जी सुभद्रा यादव जी परस कौशिक जी अब्दुल रज्जाक जी ललित कौशिक जी एवं अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

कार्यक्रम का संचालन टेकराम नागेश जी एवं श्री देशबंधु नायक जी ने किया अंतिम में प्रधानाचार्य श्री रमाकांत बेहेरा जी ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य भीषम राम खरे भाग्य मंजरी तिवारी एनिता कश्यप दिलीप हरपाल मुकेश बघेल नागेश बाल गोविंद नागेश चैनसिंह बघेल संगीता कश्यप कुणाल यादव तथा बाल भारती एवं कन्या भारती के भैया बहनों का सराहनीय सहयोग रहा।
