करनाल :-बिन्दर शर्मा इन्द्री

करनाल :- जिला पुलिस करनाल की सीआईए यूनिट असंध द्वारा एसआई ऋषिपाल की अध्यक्षता में कार्य करते हुए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया गया । इस मामले में मुख्य सिपाही खेमचंद सीआईए यूनिट असंध की अध्यक्षता में टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना पर आरोपी सचिन उर्फ लुंबा पुत्र रामधारी वासी वार्ड नंबर 11 असंध को ढोल चौक असंध से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक लैपटॉप और एक मोबाइल बरामद किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने दिनांक 9 अगस्त को शिकायतकर्ता कीमत लाल निवासी वार्ड नंबर 9 असंध के घर से एक लैपटॉप, 5 तोले सोना व लगभग 8000 रुपए चोरी किए थे। जिस संबंध में थाना असंध में नामालूम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
आगामी तफ्तीस में पाया गया कि आरोपी पहले भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। नशा करने का आदी है और नशा पूर्ति के लिए चोरी करता है। आरोपी को पेश न्यायालय करके जेल में भेज दिया गया है।
