
तखतपुर :- सामाजिक सेवा संस्थान गडरिया समाज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त के द्वारा मौपका बिलासपुर शासकीय प्राथमिक शाला मैं बच्चों को कॉपी पेंसिल पेन एवं शिक्षक साथियों को डायरी भेंट किया गया। इस अवसर पर लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की छायाचित्र विद्यालय में भेंट किया गया कार्यक्रम लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की गई। सामाजिक सेवा संस्थान गडरिया समाज के पदाधिकारी गण जोहन भार्गव संतोष पाल लोको पायलट विनोद भार्गव, सुंदर भार्गव, दीनदयाल पाल, रघुनाथ ईश्वर पाल, जीव राखन, जतिन पाल, अविनाश पाल, जतिन पाल, फूलचंद रामायण पाल, विद्यालय के शिक्षक प्रधान पाठक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे उक्त जानकारी नारायण प्रसाद पाली द्वारा गई।
