
मुड़ागांव(कोरासी) :- छुरा विकास खण्ड से 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम दादरगांव में शुक्ल के पहुचते ही आतिशबाजी कर हर्षउल्लास के साथ स्वागत किया बाजे गाजे के साथ मंच तक पहुचे मंच पर उपस्थित राजिम विधानसभा के विधायक अमिततेष शुक्ल एव जिला अध्यक्ष भावसिंग साहू के साथ सभी अतिथियों का तिलक लगा कर फुल

मालाओं से स्वागत किया गया मंच पर उपस्थित वक्ताओं मे सर्व प्रथम जनपद सदस्य नीलकंठ ठाकुर ने सभा को सारगत कहानियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेस बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे चहुंमुखी विकास के विषय में सिलसिलेवार जानकारी दी वहीं राजिम विधायक की प्रसंसा करते हुए काफी तारीफ की उन्होंने राजिम मे बनाये गये जलाशयों, पहुंच मार्ग, बिजली, स्वास्थ्य, रोजगार शुक्ल परिवार की देन बताया कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष भावसिंग साहू ने भाजपा की आलोचना करते हुए पूर्व 15 वर्ष भाजपा के कार्यकाल की भारी भर्त्सना की उन्होंने ने कहा कि केंद्र सरकार ने गैस सिलेंडर 500 से 1200 कर दिया पेट्रोल की कीमतें 60 से 100 पार कर दिया जिसका परिणाम पूरे देश वासियों को भुगतना पड़ रहा है भाजपा वाले बड़ी बड़ी बात करने में माहिर हैं और झूठ बोलने में पारंगत हासिल हैं इन्हीं सभी कारणों से कॉंग्रेस पार्टी 70 सीटों से विजय प्राप्त हुआ था और आगामी चुनावों में भी फतह हासिल करेगी उन्होंने विधायक शुक्ल का प्रसंशा करते हुए भारी बहुमत से जिताने की अपील की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अमिततेष शुक्ल ने कहा कि राजिम विधानसभा के समस्त नागरिको को अपने परिवार की तरह मानते हैं आगे उन्होंने कहा कि आप लोग हमारे सदा सुख दुख में साथी है आज इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि समय अधिक होने के बाद भी आप लोग कार्यक्रम में उपस्थिति बनाए हुए हैं जो निसंदेह प्रसंशनीय है शुक्ल ने व्यक्तिगत रूप से प्रसंशा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भारी विकास कार्य हुआ है जिसका आम जनता को फायदा मिल रहा है वे दादरगांव की जनता को दिल से धन्यावाद ज्ञापित करते हैं वही ग्रामीण की मांग पत्र पर सामुदायिक भवन एवँ पेयजल संकट के लिए तीन तीन लाख की घोषणा की एवं उचित मूल्य की दुकान तथा सामुदायिक भवन निर्माण का रिबन काट कर लोकार्पण किया वही ग्राम पंचायत मोगरा एव ग्राम पंचायत बिरनीबहरा में लाखो रुपये की सौगात दी कार्यक्रम में पार्षद अशोक दीक्षित,, एल्डरमैन लोकेश्वर वर्मा,, पत्रकार अशोक दीक्षित, नीलकंठ ठाकुर दीपक चंद्राकर सोनू दीक्षित, गोपु चौबे एव समस्त कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे वहीं आभार व्यक्त उप सरपंच मों. जब्बार ने व्यक्त किया।
