बिप्लब कुण्डू
पखांजुर :- कांकेर जिले के पखांजुर से मायापुर महाराष्ट्र पहुंच मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़के की जर्जर व बदहाल हालत पर भाजपा युवामोर्चा पखांजुर ईकाई ने राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया,सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया मगर कोई झांकने तक नहीं आया,इससे आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

पखांजुर मुख्यालय से महाराष्ट्र सीमा कि दुरी लगभग 11 किलोमीटर है,जिसे जोड़ने वाली पखांजुर से मायापुर मार्ग अत्यंत खराब है,बतादे की यह सड़क PWD की ग्रामीण सिंगल सड़क थी जो कि लगभग 22 से 20 टन की क्षमता वाली हुआ करता है जिसे 2018 में pwd विभाग से हटा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 5 मीटर की 12 टन वाली क्षमता की नवीन सड़क बनाया गया है,जबकि यहां सड़क में शासन की गोदाम यानी कि सार्वजनिक वितरण की राशन जैसे चावल चना नमक शक्कर आदि की बड़ा गोदाम बना हुआ है एवं शासन की ही भारी वाहनों की कतार दिन भर लगी हुई रहती हैं, साथ ही धान खरीदी किया गया कई केंद्र से भारी वाहन यहां सड़क से गुजरता है,सड़क से प्रति दिन पचासों भारी वाहन गुजरता है जिसे नजर अंदाज कर नवीनी करण में 12 टन क्षमता वाली सड़क बना दिया गया है जबकि उक्त सड़क इंटर स्टेट कनेक्टिविटी वाली सड़क हैं यहां मार्ग से गढ़चिरौली चंद्रपुर नागपुर आंध्रप्रदेश पहुंच मार्ग हैं,भारी वाहनों की चलन के मुताबिक 50 टन क्षमता वाली सड़क बनना था,यहां सड़क बनने के बाद शुरू से ही उखाड़ना शुरू हो गया था मगर जिम्मेदार ठेकेदार तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के अधिकारियां भी रिपेयरिंग करना जरूरी नहीं समझा,केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की 60 एवं 40 % वाली योजना वाली पखांजुर से मायापुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जर्जर हालत में है जिसका खामियाजा आज इस क्षेत्र के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
आज पखांजुर में भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा इस सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया गया है जिसमें पूर्व विधायक भोजराज नाग एवं जिला उपाध्यक्ष अशीम रॉय युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार उपाध्यक्ष जितेश मुखर्जी मीडिया प्रभारी अमित बोस मिथुन गायन राजेश नायर जितेश मुखर्जी श्यामू तिवारी मुरारी राय आनंद सेन बापान बोस लालटू कुंडू सुब्रत विस्वाजीत दास कार्तिक बिस्वास एवं कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
