
सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़:- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी यीशै दास ने मीडिया के माध्यम से बयान जारी करते हुए कहा कि अपने आकाओं को खुश करने मनेन्द्रगढ शहर के सुप्रसिद्ध पार्क का नाम बदले जाने की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है।जिसे अब तक सुरभि पार्क के नाम से मनेन्द्रगढ शहर की जनता वर्षों से जानती और पहचानती आई है। उस पार्क के नाम को कांग्रेस के संरक्षण में या फिर यूं कहें किसी के दबाव में आकर बदला जा रहा है। नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में एक प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसमें सुरभि पार्क के नाम को बदलकर स्व.बिसाहूदास महंत पार्क के नाम से किया जाना प्रस्तावित है,अगामी 15 अगस्त को स्व.बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का अनावरण होना है।उक्त क्रम में दास ने यह भी कहा कि सुरभि पार्क में मनेन्द्रगढ वासियों सहित कोयलांचल क्षेत्रों से पर्यटक घूमने आते -जाते रहे हैं।लेकिन नाम में परिवर्तन हो जाने की वजह से उन्हें भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही मै मीडिया के माध्यम से पूछना चाहता हूं कि आखिरकार क्यों बिना किसी को जानकारी दिये सुरभि पार्क के नाम का परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित किया गया और मीडिया से भी उक्त प्रस्ताव की जानकारी को छुपाया गया।जिससे साफ -साफ यह प्रतीत होता है कि सत्ता का दुरूपयोग कर अपने आकाओं को खुश करने की कोशिश में नाम परिवर्तन किया जा रहा है।जिसकी जितनी निंदा किया जाये कम होगा एवं निश्चित ही समय आने पर इसका जवाब शहर की जनता देगी ऐसा मेरा मानना है।
