जनजाति गौरव पुस्तिका का विमोचन 12 अगस्त को।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ़ :-अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में जनजाति गौरव पुस्तिका विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।आयोजन के मद्देनजर वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। उपरोक्त आयोजन की जानकारी देते हुए वनवासी कल्याण आश्रम के जिला अध्यक्ष गणेश अग्रवाल व नगर अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा ने बताया कि वनवासी वीरों की गाथा से जनमानस को अवगत कराने एवं गौरवपूर्ण अतीत व स्वाभिमान से जन-जन को परिचित कराने के उद्देश्य से अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम मनेंद्रगढ़ के तत्वावधान में जनजाति गौरव पुस्तिका विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उपरोक्त आयोजन में कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।विमोचन समारोह अग्रसेन भवन सिविल कोर्ट के बगल में 12 अगस्त शनिवार को सायं 4:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों ने आम जनों से उपरोक्त आयोजन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है।