करनाल -बिन्दर शर्मा

करनाल :- करनालपुलिस की थाना सिविल लाइन के एएसआई राजेश की टीम की अध्यक्षता में एटीएम मशीन से चोरी की कोशिश करने वाले आरोपी कुनाल पुत्र शिवाजी वासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया।आरोपी से एटीएम मशीन को काटने में प्रयोग किया गया गैस कटर बरामद किया गया । दौराने तफ्तीश पाया गया कि मुगल कैनाल पर बैंक ऑफ़ इंडिया में लगे एटीएम मशीन के साथ गैस कटर लेकर आरोपी द्वारा चोरी की कोशिश की गई थी। और आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाया और मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार करलिया गया था। जिस संबंध में थाना सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ चोरी की कोशिश बारे मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया की आरोपी कुछ दिन पहले ही करनाल आया था और जेब खर्ची के लिए चोरी की कोशिश की थी। आरोपी को पेश न्यायालय करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
