लालचंद शर्मा

सूरजपुर:- हजरत निजामुद्दीन अंबिकापुर ट्रेन क्रमांक 04044 जिसमें शयनयान स्लीपर की दो बोगियां बीते दिवस 8 अगस्त को लगाई गई इस कोच की सफलता इतनी रही कि यह पूरे 144 यात्रियों को लेकर चल रही है lहजरत निजामुद्दीन अंबिकापुर ट्रेन जो की पूरी तरीके से थर्ड एसी, सेकंड एसी फर्स्ट एसी के साथ चलाई गई थी क्षेत्र की जनता की मांग को ध्यान में रखकर क्षेत्र की संसद और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने इसके लिए सार्थक प्रयास किया l14 जुलाई 2022 को चली इस ट्रेन मैं सरगुजा की जनता मध्यमवर्गीय गरीब परिवार को ध्यान में रखकर इस ट्रेन में स्लीपर कोच जोड़ने के लिए क्षेत्र की जनता ने समय-समय मांग की l जिस मांग के संदर्भ में सरगुजा की सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री में रेणुका सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से स्लीपर लगाने के लिए निवेदन किया l संवेदनशील रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्षेत्र की मध्यम वर्गीय जनता का ध्यान रखते हुए और सांसद रेणुका सिंह की मांग पर यह स्लीपर की सुविधा प्रदान की है l बीती रात 8 अगस्त को जब पहली बार गाड़ी हजरत निजामुद्दीन से रात्रि 11:00 अंबिकापुर की ओर चली तो उसके दोनों स्लीपर कोच के 144 सीट पूरी तरह से आरक्षित हो गए थे l स्लीपर क्लास कोच की 100 प्रतिशत सफलता देखने को मिली l
