सेवानिवृत्त पेंशनर संघ की बैठक में 04 प्रतिशत राहत राशि देने की मांग उठ रही है।

मैनपुर :- तहसील मुख्यालय मैनपुर साहू सदन भवन मे पेंशनर संघ मैनपुर की बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में चार प्रतिशत राहत राशि की मांग की गई, साथ ही स्वः नोहर सिंह ठाकुर वन पाल परिक्षेत्र मैनपुर का उसकी पत्नी रोमिन ठाकुर को दो वर्षो बाद भी पेंशन प्राप्त नही हो रहा है जिस पर पेंशनर संघ की एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने की बात कही है, साथ ही प्रति तीन माह में पेंशनरों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, एक महत्वपूर्ण निर्णय बैठक में यह लिया गया कि किसी भी पेंशनर साथ के निंधन होने पर उनके परिवार को तत्काल सहयोग राशि संघ के द्वारा प्रदान किया जायेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष टीकम सिंह कपील, कोषाध्यक्ष एल.आर बरिहा, धनसाय सोनवानी, रामस्वरूप साहू, रमजान खान, लोचन निर्मलकर, भागीरथी निषाद, छोटेलाल साहू,  शंकुतला रामटेके, रामबाई साहू, जगदीश प्रसाद साहू, बया ठाकुर, नकुल यादव, बबला भाई, परमांनद पटेल, त्रिनाथ नायक, सिया बाम्बोडे, रूखमणी नागेश, रेखा राजभर, रोमिन बाई ठाकुर, हेमू पटेल,  कश्यप एंव बडी संख्या मंे संघ के सदस्य उपस्थित थे।